Posts

Showing posts from May, 2020

बेरोजगारी

Image
                बेरोजगारी के कारण बेरोजगारी आधुनिक समाज की मुख्य समस्या बन गई है । हमारे देश में भी यह बुरी तरह से फैल गई है । यह एक गंभीर समस्या है, जिसे दूर करने के लिए सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है ।   यदि हम समाज के ढाँचे में परिवर्तन से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए इस समस्या के उचित और शीघ्र समाधान की आवश्यकता है । वैज्ञानिक उपलब्धियों के कारण जहाँ एक ओर पृथ्वी का आकार छोटा हो गया है, वहीं दूसरी ओर विशाल जनसंख्या के कारण इसका आकार बढ़ गया है । जनसंख्या वृद्धि के फलस्वरूप बेरोजगारी की समस्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । रोजगार की सुविधाएं तो उतनी ही है, लेकिन जनसंख्या बढ़ती जा रही है । बेरोजगारी कई प्रकार की होती है । शिक्षित लोगों की बेरोजगारी की समस्या सबसे अधिक कष्टप्रद है । प्रत्येक वर्ष विद्यालयों, विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों की एक बड़ी भीड़ रोजगार के क्षेत्र में कदम रखती हैं । लेकिन उन सभी को जीविका उपलब्ध कराना एक बड़ी समस्या है । उनमें से कुछ प्रतिशत लोग ही जीविका प्राप्ति में सफल हो पाते है ।     ...